Monday, July 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबांध में 24 घंटों में हुई 0.207 टीएमसी पानी की आवक

बांध में 24 घंटों में हुई 0.207 टीएमसी पानी की आवक


Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान की राजधानी समेत जिलों की जीवनदायिनी बीसलपुर बांध के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। परियोजना द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 313.69 मीटर दर्ज किया गया।

जो रविवार सुबह 313.66 मीटर था। इस 24 घंटे की अवधि में बांध की कुल भराव क्षमता में 0.207 टीएमसी की बढ़ोतरी हुई है। बांध का वर्तमान जल भंडारण 26.148 टीएमसी पहुंच गया है, जो कुल क्षमता का 67.56 प्रतिशत है। क्षेत्र में मानसून की सक्रियता के चलते बीते 24 घंटों में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे इस सीजन की अब तक की कुल औसत बारिश 253.00 मिमी हो गई है। परियोजना जलस्तर पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि डेम का पूर्ण जल भराव आरएल 315.50 मीटर है। वही अभी तक भीलवाड़ा जिले के बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र से पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। अभी तक जो भी पानी की आवक हुई है, वह क्षेत्रीय बारिश का है। जबकि बीसलपुर बांध में सर्वाधिक योगदान त्रिवेणी पर चलने वाले पानी के बहाव का होता है।

उल्लेखनीय है कि पहली बार गत वर्ष 2025 में यह डेम जुलाई महीने में ही पूर्ण जल भराव के आंकड़े को छूआ था। यह 26 सालों का इतिहास है, जब बांध जुलाई महीने में भरा। जबकि अमूमन यह बांध अगस्त व सितंबर महीने में पूर्ण जल भराव तक पहुंचता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d