Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअवैध खनन के विरोध में उप सरपंच भूख हड़ताल पर बैठे

अवैध खनन के विरोध में उप सरपंच भूख हड़ताल पर बैठे

एसडीओं ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन


Jahazpur News 8 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) पीपलुंद के चारागाह में कथित अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उप सरपंच सावन टांक मंगलवार शाम करीब 7 बजे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के चारागाह में करोड़ों रुपए का अवैध खनन हुआ है, लेकिन प्रशासन अब तक दोषियों पर कार्रवाई करने में विफल रहा है। टांक ने कहा कि जब तक अवैध खनन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी एवं थाना अधिकारी लोकपाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से समझाइश की। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने मामले में जांच कर सात दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर से भी फोन पर बात की।

एसडीओ ने आंदोलन समाप्त कराने का आग्रह करते हुए सात दिनों के भीतर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि चारागाह में कथित अवैध खनन के विरोध में इससे पहले भी उप सरपंच सावन टांक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा था। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को खून से लिखा ज्ञापन भी देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी से आंदोलनकारियों के साथ हुई वार्ता और दिए गए आश्वासन को लेकर प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने बयान देने से परहेज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d