Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration9 शिक्षक अनुपस्थित, बिना सूचना गैरहाजिर 6 शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस

9 शिक्षक अनुपस्थित, बिना सूचना गैरहाजिर 6 शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस


Jahazpur News 8 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा के निर्देश पर एसीबीईओ पुष्कर राज मीणा ने बुधवार सुबह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रोपा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत 20 शिक्षकों में से 11 शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि 9 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जांच में 3 शिक्षक अवकाश या स्वीकृत कारणों से अनुपस्थित थे, वहीं 6 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर पाए गए, जिनके विरुद्ध एसीबीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। एसीबीईओ पुष्कर राज ने शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में स्टाफ की बैठक ली और सभी कार्मिकों को समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा शिक्षण कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोपा की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और सभी शिक्षक समय पर उपस्थित मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d