Monday, July 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशिविर में स्कूल भूमि अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में स्कूल भूमि अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ


Jahazpur News 13 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) ग्राम पंचायत शक्करगढ़ में आयोजित ग्रामीण जनसमस्या समाधान एवं सेवा शिविर में माल की झोपड़ी स्थित राजकीय विद्यालय की वर्षों पुरानी अतिक्रमित भूमि को प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया गया।

विद्यालय की चारदीवारी के भीतर हुए अतिक्रमण को हटाकर परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग ने 10 पुश्तैनी पट्टे वितरित किए तथा 32 नए पट्टों के आवेदन प्राप्त किए। साथ ही 2 बंटवारे, धारा 136 के 19 शुद्धिकरण और 15 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया। कृषि विभाग को 12 पाइपलाइन और 13 कृषि यंत्रों के आवेदन मिले तथा किसानों को “राज किसान” ऐप से जोड़ा गया। ग्रामीणों ने भीमपुरा तालाब के छोरों की सफाई की मांग भी रखी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पालनहार योजना के 11 प्रकरणों का निस्तारण किया, 2 पेंशन का नवीनीकरण किया तथा 3 पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया।

आयुर्वेद विभाग ने 57 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया। शिविर में उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here