Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला चिकित्सालय देवली में शकुंतला देवी गोयल भारत विकास परिषद कॉटेज वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गुरुवार को भारत विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
देवली अस्पताल में लगेगा नि:शुल्क मनोरोग एवं नशा मुक्ति शिविर
प्रतिनिधिमंडल ने वार्डों की साफ-सफाई, रख-रखाव, विद्युत, पार्किंग और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का अवलोकन किया। सदस्यों ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविराज सिंह से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान कॉटेज वार्डों के सुचारू संचालन और आवश्यक संसाधनों को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए भारत विकास परिषद ने इन कॉटेज वार्डों का निर्माण कराया था, लिहाजा इनकी नियमित देखरेख जरूरी है। निरीक्षण के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी, चिकित्सालय अधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।



