Thursday, August 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतीन विद्यालयों को भेंट किए 1.71 लाख रुपए की राशि

तीन विद्यालयों को भेंट किए 1.71 लाख रुपए की राशि


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ निवासी महावीर आर नामा ने राजकीय सेवा पूर्ण कर गत 30 जून को सेवानिवृत्ति पर ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों को एक लाख 71 हजार रुपए की राशि भेंट की है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री विद्यादान कोष के तहत पीएम श्री राउप्रावि देवली में संसाधन विकास के लिए 1,25,501 रुपए और राबाउप्रावि पनवाड़ में 5,100 रुपए की राशि दिए। साथ ही उन्होंने माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर पनवाड़ में छात्र उपयोगी संसाधनों की पूर्ति के लिए 41 हजार रुपए और नवग्रह वाटिका व पौधारोपण के लिए 15 हजार रुपए समर्पित किए हैं। नामा ने साढ़े 28 वर्ष तक वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के रूप में सेवा दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here