Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुछ वर्ष पूर्व बने माधोसिंहपुरा (दौलता) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन में घटिया निर्माण कार्य के कारण दीवारों में दरारें आने और फर्श, सीढ़ी उखड़ने की शिकायत सामने आई है।
इसे लेकर ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में शिकायत की है। ज्ञापन में बताया कि विद्यालय परिसर में भराव और लेवलिंग न होने के कारण बारिश का पानी जमा होने से बच्चों को परेशानी हो रही है तथा बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार और संबंधित विभागीय अभियंताओं की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने तथा भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में रामकिशन बैरवा सदस्य वार्ड नं. 3, गोपाल, देवराज, लालाराम, रामलाल, दिनेश, मुकेश, रामी, गोपी, कैलाश, सोराज, अशोक, देवा, जगदीश, मोहन, हंसराज सहित शिकायतकर्ताओं के नाम हैं।


