Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएचईडी देवली (जलदाय विभाग) के सहायक अभियंता नितिन जैन को शनिवार को टोंक मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जिला कलक्टर टीना डाबी, एसपी रोशन मीणा समेत अतिथियों ने उन्हें संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर पुरस्कृत किया। इसी तरह देवली के पटेल नगर निवासी शिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर गिरिराज जोशी को चुनाव कार्यों के कुशल संपादन तथा उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभावी मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को भी जिला स्तर पर सम्मान मिला। विद्युत निगम के देवली सहायक अभियंता डीके जैन को संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।



