Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतनाव, अवसाद और नशे से बचाव के बताए उपाय

तनाव, अवसाद और नशे से बचाव के बताए उपाय


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा’ विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

यह आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन तथा नोडल प्रभारी निकिता वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामप्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता पतंजलि योग देवली के तहसील प्रभारी युवराज कुमार प्रजापत ने प्राणायाम व सरल आसनों के जरिए तनाव-प्रबंधन, अवसाद से बचाव और नशा-रोकथाम के व्यावहारिक उपाय साझा किए तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। विशेषकर प्राणायाम से मिलने वाले मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी। प्राचार्य ने मानसिक स्वास्थ्य को छात्रों के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। यहां प्रियंका शर्मा का भी सक्रिय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here