Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsरोडवेज बस हादसे का शिकार, चालक घायल, यात्री सुरक्षित

रोडवेज बस हादसे का शिकार, चालक घायल, यात्री सुरक्षित


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सिरोही गांव के समीप सोमवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में टोंक डिपो की रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई।

जबकि बस चालक सामान्य घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक यात्रियों को किसी प्रकार की चोट लगने की सूचना नहीं मिली है। एकाध यात्री के खरोंच आई है। देवली रोडवेज बुकिंग कार्यालय की जानकारी के अनुसार रोडवेज बस टोंक से देवली की ओर आ रही थी। सिरोही गांव के समीप आगे चल रहे एक वाहन से बस की टक्कर हो गई। हालांकि, आगे चल रहे वाहन के प्रकार की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन यह वाहन ट्रक बताया गया है।

हादसे में बस चालक सौभागमल निवासी देवली को चोटें आई हैं तथा बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here