Thursday, August 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपहलवान शाह बाबा की दरगाह पर रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्त एकत्रित

पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्त एकत्रित


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रहमतुलआलमीन हजरत मुहम्मद (स.) के पैदाइश के मौके पर देवली आम मुस्लिम समाज की ओर से गुरुवार को पहलवान शाह बाबा की दरगाह परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ डॉ. नईम अख्तर ने किया। शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद रोशन शेख एवं डॉ. माहिर अब्बासी ने कहा कि इंसानियत के तकाजे को ध्यान में रखते हुए रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। शिविर में सदर खालिक अब्बासी, एजेंसी मस्जिद सदर सलीम पठान, अय्यूब बाबा, अकील कुरैशी, शमी रंगरेज, शानू फरीद अब्बासी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अख्तर सना उल्लाह खान ने किया। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here