Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान गुरुवार दोपहर करीब 11:50 बजे मोक्ष धाम देवली रोड पर धारदार छुरा लेकर खुलेआम घूमते हुए एक युवक को पकड़ा है।
थाना पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धारदार हथियार के साथ घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दूनी निवासी 34 वर्षीय शंकरलाल माली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग लंबा धारदार छुरा बरामद हुआ, जिसे रखने का वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने छुरे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। प्रकरण की अग्रिम जांच सहायक उप-निरीक्षक बजरंग लाल मीणा को सौंपी गई है।



