Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में सोमवार को ब्लॉक स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान मतदाता शपथ, वार्ता संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, मानव श्रृंखला, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) अर्जुन लाल बुनकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, विद्यालय के संस्था प्रधान राजीव शर्मा, मालेड़ा प्रिंसिपल रीना शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यहां विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “वोट देवा चालों” सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई और इसके माध्यम से आमजन व मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया गया।


