Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsअखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन 20 व 21 को

अखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन 20 व 21 को


Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (पं.) नई दिल्ली एवं मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के संयुक्त तत्वाधान में टोंक में 23 वां भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन आगामी 20 व 21 दिसम्बर को होगा।

दो दिवसीय विश्व शान्ति महायज्ञ, नि:शुल्क परामर्श शिविर ज्योतिष महासम्मेलन एवं विद्वानो का सम्मान समारोह आयोजन जानकी बाई गेस्ट हाउस में होगा। इसमें देश-विदेश एवं राज्यों के प्रबुद्ध ज्योतिषी, विद्वान भाग लेगें। जिनके द्वारा कुंडली मिलान, गण मिलान के बाद भी वैवाहिक जीवन असंतुष्ट क्यों, विभिन्न पंचागों मे मुहूर्त को लेकर राष्ट्रीय पर्वों में असमानता एक चिन्तन, चिकित्सा क्षेत्र में ज्योतिषीय व वास्तु शास्त्रीय प्रभाव रोग एवं निदान पर व्याख्यान होंगे।

संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि यहां पूर्व में पंजीयन कराना आवश्यक है। इस दौरान 20 दिसम्बर सुबह 10 बजे विश्व शान्ति महायज्ञ, दोपहर एक बजे विद्वानों द्वारा ग्रह पीड़ा दोष निवारण एवं समाधान परामर्श शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। जबकि 21 दिसम्बर को ज्योतिष महासम्मेलन का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d