“नामजद मामला दर्ज”
Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा तहसील के हिसामपुर में एक घर से चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला हाल ही में थाने में सामने आया है। पीड़ित रामरूप कीर पुत्र छीतर लाल कीर, निवासी हिसामपुर ने पुलिस थाना नासिरदा में इस संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी रामरूप कीर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ हिसामपुर स्थित हनुमान शर्मा के मकान में किराए से निवास करता है। गत 8 जून को उसकी पत्नी लीला ने अपनी चांदी की करीब 1.300 ग्राम वजनी करधनी, 200 ग्राम वजनी सटका, 350 ग्राम वजनी पायजेब और खेती में काम आने वाले अन्य चांदी के गहने एक बक्से में रखकर सुरक्षित बंद कर दिए थे। वहीं जब गत 3 जुलाई को पत्नी ने गहने पहनने के लिए बक्सा खोला, तो उसमें रखे सभी चांदी के आभूषण गायब मिले। हैरान करने वाली बात यह है कि कमरे और बक्से का ताला पूर्ववत सुरक्षित था।

रिपोर्ट में पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले कालूराम कीर पर आरोप लगाते हुए चोरी का संदेह व्यक्त किया है। रामरूप ने पुलिस को बताया कि कालूराम उसके घर पर मजदूरी करता है और उसका घर में अक्सर आना-जाना रहता है, जिसके चलते उसे घर की हर गतिविधि और सामान के स्थान की पूरी जानकारी थी। रामरूप ने आरोप लगाया कि उसकी गैर-मौजूदगी में कालूराम ने गहने पार किए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच नहीं हकीकत का खुलासा होगा।



