Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को मिली यूनिवर्सल बैंक की अनुमति, कर्मचारियों में...

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को मिली यूनिवर्सल बैंक की अनुमति, कर्मचारियों में खुशी


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक की सैद्धांतिक अनुमति मिलने के बाद बैंक कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, स्थानीय बैंक शाखा में कर्मचारियों ने मिलकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने बैंक में आए ग्राहकों को भी मिठाई बांटी, अपनी खुशी में उन्हें भी शामिल किया। कर्मचारियों ने बताया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक देश का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक है, जिसने इतनी कम अवधि में यूनिवर्सल बैंक की अनुमति हासिल की है। इस अनुमति के बाद, बैंक अब पहले से भी मजबूत और बड़ा हो गया है, जिससे ग्राहकों को और भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, अब एयू बैंक हो गया है।

इस दौरान शाखा प्रबंधक सुनील दाधीच, सुमित गौतम, पाल सिंह, अक्षय जैन, आशीष, भावना, अक्षय सिंहल, देवेश, अमन, शंकर सिंह और दीपक सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

देवली : आग की लपटों में जलकर राख हुआ मेडिकल स्टोर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d