Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकिशनराम मोहनलाल पंप पर 'मेगा सेविंग ऑफर': डिजिटल भुगतान पर छूट

किशनराम मोहनलाल पंप पर ‘मेगा सेविंग ऑफर’: डिजिटल भुगतान पर छूट

पेट्रोल पर 2 एवं डीजल पर 1 रुपए का मिलेगा डिस्काउंट

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकृत विक्रेता ‘किशनराम मोहनलाल’ ने ग्राहकों के लिए ‘महाबचत योजना’ शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को पेट्रोल व डीजल की खरीद पर सीधी रियायत दी जा रही है।

पंप संचालक सौरभ जिंदल ने बताया कि एक मार्च से पेट्रोल पर 2 प्रति लीटर और डीजल पर 1 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर उपभोक्ताओं को छूट दी है। यह योजना उन ग्राहकों के लिए है, जो नकद की बजाय तकनीकी माध्यमों से भुगतान करेंगे। ऑफर में पेट्रोल का प्रभावी मूल्य 103.25 प्रति लीटर और डीजल का मूल्य ₹89.69 प्रति लीटर तक आ गया है। इस लाभ को प्राप्त करने के लिए ग्राहक फोनपे, पेटीएम, भीम, गूगल पे और अन्य यूपीआई माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। वहीं डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड (विज़ा, मास्टरकार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस) और नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने पर भी यह छूट मान्य है। उन्होंने बताया कि यह रियायत केवल डिजिटल लेन-देन पर ही उपलब्ध है और नकद भुगतान करने वाले ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।

कार्ड धारकों को मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट

ईंधन पर मिलने वाली इस सीधी छूट के अलावा एचपी पे और डीटी प्लस कार्ड धारकों के लिए अतिरिक्त पुरस्कार अंकों की भी व्यवस्था की गई है। डीटी प्लस कार्ड के माध्यम से मासिक खरीद पर 0.40% से लेकर 1.50% तक के रिवॉर्ड अंक दिए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और ग्राहकों की बचत में वृद्धि करना है, जो एक मार्च से लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d