Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकिसान दिवस पर अन्नदाताओं का सम्मान किया

किसान दिवस पर अन्नदाताओं का सम्मान किया


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही में मंगलवार को किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

यहां बताया गया कि किसान दिवस का आयोजन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों, भूमि सुधार एवं ग्रामीण विकास के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम संचालन चेतना सिंहल एवं अध्यक्षता महाविद्यालय की निदेशक नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चोकड़ीवाल, डॉ. बीएस मीणा, डॉ दया शंकर मीणा, डॉ. आरसी सावल, राजूलाल धाकड़, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, अविनाश जांगिड़, सरदार चौधरी, चंद्र लप्रकाश शर्मा, सोहन यादव सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस दौरान निदेशक नीलू अग्रवाल ने कहा कि “किसान देश की रीढ़ है। कृषि के विकास से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन किसानों के सम्मान, कृषि के उत्थान एवं किसान-हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d