Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़-चदवाड मार्ग पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
Accident News : हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक महिला की मौत
जिससे कार पलट गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई। युवक सोनू सेन अपने दोस्त की कार लेकर चदवाड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया और वाहन मोड़ दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार के एयरबैग खुलने से चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को बाहर निकाला।



