Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessबैंक में जाना वित्तीय संचालन और करियर के विकल्प

बैंक में जाना वित्तीय संचालन और करियर के विकल्प


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पगारा के छात्र-छात्राओं ने देवली स्थित एयू बैंक का शैक्षणिक भ्रमण किया।

व्याख्याता गिरधारी पांचाल, वरिष्ठ अध्यापक सत्यभगवान गोचर, राधेश्याम मीणा, रमा शर्मा और जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों ने बैंक की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुनील कुमार दाधीच, पालसिंह राणावत और सुमित गौतम ने बच्चों को बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, लोन की सुविधाओं और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही बैंकिंग एवं फाइनेंस के क्षेत्र में भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान बैंक स्टाफ से भावना जैन, अक्षय सिंहल, आशीष शंकर, दीपक, अमन और युष्म टाक ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस तरह के भ्रमण से बैंकिंग एवं फाइनेंस ट्रेड के विद्यार्थियों में व्यावहारिक समझ विकसित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d