Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में 'विकास रथ' अभियान का होगा समापन

देवली में ‘विकास रथ’ अभियान का होगा समापन


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चलाया जा रहा ‘विकास रथ’ अभियान गुरुवार को समापन होगा।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह रथ गत 13 दिसंबर से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर रहा था, जिसका औपचारिक समापन 25 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे नगर पालिका देवली परिसर में किया जाएगा। समापन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर शिरकत करेंगे और सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। इस विशेष आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद और आमजन भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d