Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्मार्ट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ

स्मार्ट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित स्मार्ट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में बुधवार को सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।

सप्ताह भर चली इस प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच क्रिकेट, 100 मीटर व 500 मीटर रेस, बुक बैलेंस ऑन हेड, टैगिंग वॉर, रोप पुलिंग सहित खेल स्पर्धाओं के साथ-साथ डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर गुलाम अली ने समापन समारोह में कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं, इनसे शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ अनुशासन और एकता की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि सात दिनों तक विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया, जिसके बाद समापन पर विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

गेम्स आयोजन में स्कूल टीचर्स फ़सियत परवीन, रामजानकी सोनी, सोनाली, श्रद्धा दाधीच, अंजलि मीणा, सुनीता पांचाल, अक्षिता शर्मा, अनामिका, मनीष ठागरिया और अजय कुमार समेत शैक्षणिक स्टाफ ने सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d