Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक महिला की मौत

हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक महिला की मौत

तीन अन्य घायल, इनमें एक जना रेफर हुआ


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोही गांव के समीप स्थित पाइप फैक्ट्री के पास मंगलवार अपरान्ह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल कोटा से जयपुर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी और पोल से टकरा गई।

Oplus_16908288

इस हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसे में नाजिया पत्नी वसीम खान, निवासी बोरखेड़ा कोटा की मौत हो गई। वहीं कार चला रहे वसीम खान पुत्र जाकिर खान निवासी बोरखेड़ा, कोटा कार में सवार शिमरोज पुत्री रियाज निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर तथा मोहम्मद अजा पुत्र वसीम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को देवली उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वसीम खान की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रैफर कर दिया। वहीं शिमरोज और मोहम्मद अजा को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतका नाजिया के शव को देवली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना पर डीएसपी हेमराज, देवली थाने के हैड कांस्टेबल सैयद जावेद एवं कांस्टेबल राजेश मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d