Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहकारी समिति देवली में शनिवार को किसानों को यूरिया खाद के दो-दो बैग वितरित किए गए। इसमें भीलवाड़ा एवं अन्य जिलों के किसानों को भी एक-एक बैग यूरिया खाद का उपलब्ध कराया जा रहा है।
सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के लिए 1560 यूरिया खाद के बैग उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस प्रशासन की देखरेख में किसानों को लाइन लगाकर प्रति किसान आधार कार्ड के माध्यम से दो-दो बैग वितरित किए जा रहे हैं। यह यूरिया खाद का वितरण टोकन प्रणाली से लागू किया गया, जिसके माध्यम से किसानों को क्रमवार खाद प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों किसानों को समय पर खाद मिलना उनके लिए राहत भरा है, खाद की कमी के कारण कई क्षेत्रों में परेशानी बनी हुई है। किसानों ने कहा कि यदि खाद की नियमित सप्लाई बनी रही तो कृषि कार्य में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।



