Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के कुचलवाड़ा कला निवासी एवं हाल निवासी माधव नगर (भीलवाड़ा) दलजीत सिंह ने अपनी पुत्री की शादी के मौके पर गौशाला के लिए 51 हजार रुपए का नकद आर्थिक सहयोग दिया है।
social News : देवली में सामाजिक कार्यों के लिए अब मिलेंगे निःशुल्क उद्यान
गौसेवक परमेश्वर सोयल ने बताया कि दानदाता दलजीत सिंह ने अपने पैतृक गांव कुचलवाड़ा कला स्थित माँ बीजासन गौशाला में यह 51 हजार रुपए का सहयोग दिया है, जो प्रशंसनीय है। इस मौके पर दानदाता दलजीत सिंह का गौशाला समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया।




