“साधारण सभा की बैठक हुई”
Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचन्द जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभा भवन में साधारण सभा हुई। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार बैठक में एजेण्डे अनुसार 3 प्रस्ताव रखे गए।
प्रस्ताव संख्या एक तख्तसिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मृतक आश्रित को अनुकम्पात्मक नियुक्ति का अनुमोदन व प्रस्ताव संख्या 2 जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग को पम्प हाऊस स्वच्छ जलाशय निर्माण के लिए राजस्व ग्राम देवली गांव के खसरा सं. 2400 में 100×100 मीटर भूमि निःशुल्क आवंटन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान प्रस्ताव संख्या 3 में सर्वप्रथम पंचकल्याण के लिए व अन्य समाजों के सामाजिक समारोह के लिए उद्यान देने का प्रस्ताव पार्षद भीमराज जैन ने रखा।
प्रस्ताव संख्या 3 अनुसार नगर पालिका देवली क्षेत्र में स्थित उद्यानों को सामाजिक संस्थाओं को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किराए पर देने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा एकमत होकर निःशुल्क दिए जाने का निर्णय लिया। वहीं भगवान महावीर स्वामी उद्यान एवं अटल उद्यान, जो कि पूर्व में किसी भी व्यक्ति व संस्था को नही दिए जाते थे, अब भगवान इन उद्यानों के साथ सभी उद्यानो को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए निःशुल्क दिए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, पार्षद पंकज जैन सहित कई पार्षद व स्टाफ उपस्थित था।

स्कूटी सवार को थार ने टक्कर से उड़ा दिया हवा में, हैरान कर देगा Video


