Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोटा रोड स्थित ज्ञानदीप महाविद्यालय के सामने एक ट्रेक्टर चालक पर तेज आवाज में टेप बजाने के आरोप में कार्रवाई की है।
आरोपी दीपक सिंह निवासी हामपुरा थाना हनुमान नगर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने तेज आवाज में टेप बजाकर विद्यार्थियों के अध्ययन में व्यवधान पहुँचाया था, जो कि कोलाहल एक्ट के खिलाफ है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के पास से ध्वनि प्रसारण सामग्री टेप, स्पीकर व मैमोरी कार्ड को जब्त कर लिया। आरोपी को जमानत मुचलको पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




