Deoli News 5 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड के बस निकास द्वार पर काफी दिनों से नाले का फेरोकवर खुला पड़ा है। जिसमें लगातार कचरा भरने से यह जाम हो रहा है।

जिस पर ध्यान देने की जरुरत है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बारिश से पहले यहां नाले की सफाई को लेकर यह फेरोकवर हटाया गया था, लेकिन इसे दोबारा नहीं लगाया गया। यह खुला नाला बस स्टैंड के निकास द्वार स्थित मोड़ पर है, जहां जगह कम होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खुले नाले में आसपास का कचरा भी जमा हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से जल्द इस पर फेरोकवर लगाने की मांग की है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो और यह समस्या खत्म हो सके।



