उपचार में मिलेगी बड़ी मदद
Desk News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक के मनीष जैन को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
सांसद हरीश चन्द्र मीना के प्रयासों से यह सहायता राशि मिली है। टोंक के आवासन मण्डल निवासी मनीष जैन बीते लंबे समय से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। सांसद मीना ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँचाया और आर्थिक सहायता दिलवाने का आग्रह किया। सांसद मीना के प्रयासों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष द्वारा यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी उनके निजी सचिव मोहम्मद असलम ने दी।

कलेक्टर संभागीय आयुक्त के सामने पीएमओ पर जोरदार भड़की, फिर लगा दी क्लास, जानिए मामला


