Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर शनिवार को अम्बेडकर विचार मंच देवली द्वारा विभिन्न स्कूलों में स्वेटर वितरित किए गए।
socia news : गौशाला के लिए दानदाता ने दिए 51 हजार रुपए

इसे लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालबेलिया झोपड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रदीप नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रताप कॉलोनी में अध्ययनरत बच्चों को अध्यक्ष राज बहादुर रेगर के नेतृत्व में स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान कन्हैयालाल लुनिवाल, मोतीलाल ठागरिया, आदिवासी संघ के अध्यक्ष जय किशन मीणा, मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, रामसिंह मीणा, पूरणमल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
“माल्यार्पण कर योगदान को किया याद”
भारत के संविधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी देवली द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर उनके राष्ट्र विकास में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष टीकम सेन, संगठन महामंत्री सम्मी रंगरेज, सचिव पंकज नथैया, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, सचिव रियाजुद्दीन, राजू पाठक, उमर कुरेशी व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



