Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की उच्च माध्यमिक संस्कार विद्या मंदिर में शुक्रवार को जिला स्तरीय 68वीं बालिका खो-खो प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
यहां मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मुख्यालय टोंक राम प्रसाद मीणा व अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान मीणा थे। इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय टीम में प्रथम विजेता राउमावि सेंदरिया व द्वितीय विजेता राउमावि भरथला रही। इसी प्रकार 19 वर्षीय टीम में प्रथम विजेता राउमावि खिड़गी व द्वितीय विजेता राबाउमावि झिलाय रही। प्रतियोगिताएं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के खेल मैदान में हुई। जिला प्रतिनिधि हंसराज मीणा ने कहा कि बालिकाओं का समाज में सर्वश्रेष्ठ मार्ग दृष्टा का स्थान हैं। बालिकाएं चाहे तो घर परिवार व समाज में नशाबंदी और भ्रूण हत्या बंद कर सकती है। संस्था के भवन पर ध्वज अवतरण कार्यक्रम में विजेता छात्रों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रत्येक चिन्ह व ट्रॉफी भामाशाह सीताराम पोसवाल की ओर से दी गई। कार्यक्रम को पूर्व शारीरिक शिक्षक दशरथ शर्मा ने संचालित किया।



