Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration23 सितंबर से संविदाकर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार

23 सितंबर से संविदाकर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार


Jahazpur News 20 सितंबर (आज़ाद नेब) पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को संविदाकर्मियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक के नाम उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि एनएचएम में कार्यरत से संविदाकर्मियों को गत 3 माह से मानदेय एवं गत 6 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान बजट के अभाव में नहीं किया गया है। जिससे संविदाकर्मियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान नहीं होने की स्थिति में संविदाकर्मियों को मजबूर होकर सरकार के विरुद्ध 23 सितंबर से काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान मौसमी गुर्जर, मधुबाला, ममता मीणा, किरण बाला, मंजू मीणा रामराज मीणा, गजेंद्र भाट, किरण साहू सहित अन्य संविदाकर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d