Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, 61 प्रतिभाओं का सम्मान किया

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, 61 प्रतिभाओं का सम्मान किया


Jahazpur News 26 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक गोपीचंद मीणा व उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने नेहरू उद्यान में सुबह 9:30 ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों की 61 प्रतिभाओं का सम्मान किया।

समारोह में विधायक गोपीचंद मीणा व उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के बाद विधायक व एसडीओं द्वारा परेड निरीक्षण कर स्कूली बच्चों द्वारा की गई परेड की सलामी ली गई। वहीं अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं को सम्मानित कर पारितोषिक वितरण किया गया। समारोह में विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि हम जो गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। वह हमारे महापुरुषों के त्याग व बलिदान की देन है। संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया। उसकी पालन करने की हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा ने कहा कि संविधान बनाने में काफी समय लगा था। संविधान सभा चाहती थी कि ऐसा मजबूत संविधान बने जिससे कोई फेरबदल ना हो सके। गणतंत्र दिवस समारोह में लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं व्यायाम प्रदर्शन किया जाया।

इस दौरान प्रधान कौशल किशोर शर्मा, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, जहाजपुर कॉलेज प्रचार्या शिखा जगरवाल, सीबीईओ ओमप्रकाश खटीक, नगर पालिका ईओ राघव मीणा सहित नागरिक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d