Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे शुरू एवं हारमोंस जांच भी होगी

चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे शुरू एवं हारमोंस जांच भी होगी


Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस के मौके पर देवली उप जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे एवं अन्य हारमोंस जांच की सुविधा शुरू की गई।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन इंस्टॉल की जा चुकी है। अब 27 जनवरी से रोगियों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। वहीं देवली चिकित्सालय में विभिन्न हारमोंस की जांच भी होगी। देवली चिकित्सालय में शुगर की तीन माह की औसत जांच एचबीएवनसी की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा T3, T4, TSH, विटामिन D3, विटामिन B12 समेत दूसरे हारमोंस की जांच रोगियों को नि:शुल्क मिलेगी। हालांकि हारमोंस जांच की सुविधा 3 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी।

इधर, गणतंत्र दिवस के मौके पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर चिकित्सालय के कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मान किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d