Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 19 मार्च को महर्षि गौतम जयंती का आयोजन किया जाएगा। गौतम हितकारिणी सभा अध्यक्ष कैलाश पंचोली के अनुसार उत्सव की शुरुआत 18 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से महिला मंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं से होगी।
जिसके बाद रात्रि 8 बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जबकि 19 मार्च को सुबह हवन के बाद अपरान्ह 3 बजे बस स्टैंड मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन पहुँचेगी। यहां शाम 5 बजे आयोजित मुख्य समारोह में 80% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और नीट, जेईई, आरएएस जैसी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं के साथ-साथ 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक छात्र अपनी अंक तालिकाएं राजेंद्र कुमार शर्मा या संजय कुमार शर्मा के पास जमा करा सकते हैं। महाआरती के बाद सामूहिक भोज होगा।
आशीष पंचोली और सुमित गौतम के अनुसार कार्यक्रम के लिए महिलाओं के लिए साड़ी-चुनरी और पुरुषों के लिए सफेद परिधान का निर्धारित ड्रेस कोड होगा।


