Deoli News 27 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला थाने में सामने आया है।
इसे लेकर हाल ही में बालिका के मामा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी भांजी पिछले करीब एक माह से उनके पास रह रही थी। परिजनों के अनुसार गत 25 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह मोबाइल चला रही थी, जिसके बाद वह सोने चली गई। अगले दिन सुबह तड़के 4-5 बजे जब परिजन जागे तो बालिका अपने बिस्तर पर नहीं मिली और उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। परिजनों ने बालिका की आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। लापता होते समय बालिका ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहन रखा था।



