Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessस्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने की जानकारी दी

स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने की जानकारी दी


Deoli News 27 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित होटल में एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत आयोजित एक-दिवसीय कार्यशाला में शुक्रवार को उद्यमियों को व्यापार वृद्धि की जानकारियां दी गईं।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय जैन और अधिकारी रमाकांत शर्मा ने एमएसएमई नीति 2024 के तहत मिलने वाली सब्सिडी और प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में एएओ मुकेश प्रजापत और उद्योग विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने स्थानीय उत्पादों को निर्यात नीति के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा की। इस अवसर पर सीडोस चेयरमैन मुकुल रस्तोगी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख उद्यमी और व्यवसायी उपस्थित रहे। इस दौरान रिको संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, उद्यमी महेश मंगल, संजय सिंहल, विमल बड़जात्या, नरेश जैन, मनीष सोमानी, गोपाल मित्तल, प्रहलाद चंदेल, मनोज शर्मा और रामराज माली समेत उद्यमी मौजूद थे।

अधिकारियों ने मौके पर ही उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d