Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि 11 केवी नासिरदा फीडर पर विद्युत उपकरणों के मरम्मत कार्यों को लेकर फीडर से जुड़े नासिरदा व आसपास के क्षेत्र की बिजली गुरुवार व शुक्रवार को 4 घंटे बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक यह बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस अवधि में कर्मचारी विद्युत उपकरणों के मरम्मत का काम करेंगे




