Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessराधारानी आटे का उत्पादन 9 गुना बढ़ा

राधारानी आटे का उत्पादन 9 गुना बढ़ा

(बिज़नस न्यूज़)

Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराजभोग फूड इंडस्ट्रीज के राधारानी आटे ने कम समय में मार्केट में विश्वास कायम किया है। इसके चलते आटा का उत्पादन बीते 6 माह में 9 गुना तक बढ़ा है


यहां प्लांट में आटा निर्माण से लेकर पैकिंग तक स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाता है। फ़ूड इंडस्ट्रीज संचालक जितेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि राधारानी आटा का उत्पादन इसी वर्ष जून माह शुरू किया गया था। अत्याधुनिक मशीनों से ग्रेडिंग किए गए गेहूं का आटा ग्राहकों को पसंद आ रहा है। श्रीराजभोग फूड इंडस्ट्री के उक्त प्लाट में 150 क्विंटल प्रतिदिन आटा उत्पादन क्षमता है।

वही प्लांट से प्रतिदिन 90 क्विंटल आटे की सेल है। उन्होंने बताया कि आटे की बेहतरीन क्वालिटी व गुणवत्ता की वजह से यह बूंदी, कोटा, टोंक, केकड़ी, सावर, हिंडोली, देवली, जहाजपुर, शकरगढ़, काछोला आदि बड़े कस्बों में ग्राहकों की पसंद बन रहा है। राधारानी कंपनी का आटा 5, 10, 20, 25 व 50 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है। राधा रानी आटा पाउच पैकिंग में भी उपलब्ध है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d