Jahazpur News 20 सितंबर (आज़ाद नेब) राजकीय महाविद्यालय जहाजपुर में शुक्रवार को दिबेर विजय महोत्सव मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाराणा प्रताप के व्यक्तिल एवं कृतित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शिखा जंगरगल ने की। आचार्य जगरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण व बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. सहायक प्राचार्य विष्णु कुमार सोनी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य गौरव चौधरी, आचार्य लालचन्द सैनी, अनिश मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम धनराज, द्वितीय किस्मत व तृत्तीय स्थान पर मुस्कान रही।



