Jahazpur News 20 सितंबर (आज़ाद नेब) फसल खरीफ गिरदावरी एप में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को पटवार संघ ने पेन डाउन स्ट्राईक की और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पटवार संघ अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत ने बताया कि गिरदावरी एप से ऑनलाइन की जानी है।
इस एप में अपेक्षित संशोधन के लिए 22 अगस्त को अति. भूप्रबन्ध अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें लोकेशन बफर 50 मीटर के स्थान पर 350 मीटर किया जाना, लोकेशन डिसेबल का ऑप्शन पटवारी स्तर पर करने, पटवारी द्वारा किसान की गिरदावरी सत्यापन करते समय लोकेशन मांगी जा रही है। सत्यापन के समय लोकेशन की बाध्यता को हटाया जाना, लोकेशन पर जाकर गिरदावरी करते समय सुरक्षा का दृष्टि से महिला पटवारी के लिए विभाग से आवश्यक निर्देश जारी करने, एप की गति को बढ़ाने पर सहमति बनी।लेकिन इन बिंदुओं अभी तक संशोधन नहीं हुआ। संशोधनों के अभाव में गिरदवारी कार्य किया जाना संभव नहीं है। पटवार संघ द्वारा 17-18 सितम्बर को गिरदावरी बहिष्कार करते हुए पेन डाउन स्ट्राईक कर तहसील, उपखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन गिरदावरी कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।
धरने के दौरान पटवार संघ के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश रैगर, महामंत्री कोशल्या मीणा, संगठन मंत्री नरेंद्र खींची, कोषाध्यक्ष दिनेश बैरवा, संयुक्त मंत्री आस्था गोचर सहित अन्य पटवारी मौजूद थे।


