Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के बोरड़ा गांव में गुरुवार को हुए विवाद का देवली थाने में मामला दर्ज हुआ है। उक्त हमले में नानी व दोहिता घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह मामला रमेश पुत्र धन्ना मीणा निवासी बोरड़ा गणेशजी ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 19 सितंबर को 9 बजे वह घर पर बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्हें नंदकिशोर पुत्र गंगाराम का फोन आया। यह व्यक्ति इनका पड़ोसी है। जिसने फ़ोन की शुरुआत में ही गाली गलौज की। इस दौरान पीड़ित पक्ष बाहर निकले तो नंदकिशोर रमेश की मां पर हमला कर दिया। वहीं परिजन छुड़ाने गए तो अभियुक्त ने अभिषेक के सिर पर दे मारी। जिसे अभिषेक के चोट आई है। वहीं अभिषेक की नई कमला पत्नी शिवकरण के हाथ पर भी चोट आई है। इन्हें देवली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में नंदकिशोर के अलावा शिबू पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संदीप को सौंपी गई है।



