Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद सोहनलाल वर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हीरालाल जाट ने निरीक्षण किया।
प्रधानाध्यापक राजेंद्र सुराणा ने बताया कि इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला संबलन योजना के अंतर्गत एप आधारित ऑनलाइन सम्बलन निरीक्षण किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा, गृहकार्य, वर्कबुक की जांच की। वही बच्चों को नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पोषाहार का भी निरीक्षण किया एवं एमडीएम निरीक्षण में भोजन का स्तर अच्छा माना। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेंद्र सुराणा, कांता ठागरिया, सुरेश कुमार खटीक मौजूद थे।
डाबर कला में कृष्ण भोज हुआ
डाबर कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका संतोष वर्मा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कृष्ण भोग कराया गया। दरअसल 27 वर्ष की सेवा पूरी होने पर छात्र-छात्राओं को कृष्ण भोग खिलाया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशा मीणा, व्याख्याता भंवर लाल मीणा, सुधीर चौधरी, नंद सिंह राजावत, छगनलाल मीणा, संतोष कुमार मीणा, शिक्षक रामरतन कुमावत, मनोहर कुमावत आदि मौजूद थे।


