लोगों ने महसूस की ठंडक
Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में मंगलवार को दिनभर बारिश की झड़ी जारी रही, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार शाम 5 बजे तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
दिनभर बारिश की झड़ी के चलते तेज ठंडक हुई और तापमान 19 डिग्री पर आ टिका। वहीं शहर में शाम को भी बारिश जारी है और अभी भी 75% वर्षा की संभावना बनी है। यहां हवा 12 मील प्रति घंटा की गति से पूर्वोत्तर दिशा से चल रही है। जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर बहुत अधिक 99% रहा है। आगामी दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
जबकि, गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है, जिसके साथ अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ। खासकर फल और सब्जी विक्रेताओं के माल की खपत कम हो गई है। वही देवउठनी एकादशी के सावे होने के बावजूद दुकानों पर ग्राहकी नहीं है। हर ओर मौसम की इस मार को आमजन कोस रहा है।

कानाफूसी : विधायक पर ही भारी पड़ गए दरोगा साहब! सरकार में बीजेपी MLA का यह कैसा हाल…


