Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव मतदान दिवस पर शनिवार को दोपहर एक बजे जिले की चारों विधानसभा सीटों से मतदान प्रतिशत जारी हुआ है।


इसके तहत मालपुरा व टोंक विधानसभा में दोपहर एक बजे तक समान रूप से 42.01 फीसदी मतदान हुआ। जबकि निवाई में 40.12 व देवली उनियारा में 41.42 प्रतिशत हुआ है। मतदान समय गुजरने के साथ मतदान की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। लिहाजा अनुमान है कि मतदान 70 फ़ीसदी से अधिक हो सकता है। वहीं दोनों प्रमुख पार्टियों समेत आरएलपी प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को घरों से निकालकर मतदान केंद्र तक ला रहे हैं।



