Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) का पिछले दिनों परिणाम घोषित हुआ। इसमें देवली के जनता कॉलोनी निवासी हर्षिल पारीक पुत्र राजेश पारीक का चयन हुआ है।


हर्षिल के ताऊजी कौशल पारीक ने बताया कि हर्षिल ने दिल्ली स्थित आईआईटी में एमटेक करते हुए IES का एग्जाम दिया। इसमें उसे ऑल इंडिया स्तर पर 39 वीं रैंक मिली है। हर्षिल की सफलता में छोटे दादा स्वरूप नारायण, ताऊजी नवल पारीक, नरेंद्र पारीक का मार्गदर्शन रहा है। सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। हर्षिल के माता-पिता दोनों सरकारी शिक्षक है। जिन्होंने हर्षिल को समय-समय पर मोटिवेट किया।




