Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में जिले में दोपहर 3 बजे तक मालपुरा विधानसभा का मतदान प्रतिशत सर्वाधिक रहा है।


सहायक निदेशक आर्थिक व सांख्यिकी विभाग टोंक के अनुसार दोपहर 3 तक चौथे राउंड का मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। इसके तहत मालपुरा में 59.07 मतदान रहा। इसी प्रकार निवाई विधानसभा क्षेत्र में 54.32 फीसदी, टोंक में 56.83 व देवली-उनियारा में 58.9 प्रतिशत मतदान हुआ। थाना पुलिस देवली की सूचना के अनुसार क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक समेत पुलिस अधिकारी सभी मतदान केन्द्रों पर घूम-घूमकर कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इधर, शहर निवासी जॉय टाक व हर्ष टाक युवा बैंकॉक से मतदान के लिए देवली आए।




