Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहायक अभियंता दूनी के अधीन गांवों में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव को लेकर रविवार को 3 घंटे बिजली कटौती होगी।

सहायक अभियंता दूनी के अनुसार इस दौरान 220 केवी जीएसएस से निकलने वाली 33 केवी फीडर दूनी, आंवा, देवडावास, नगरफोर्ट, घाड़, जूनिया समेत जुड़े गांवों में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।


