Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी मतदान की गति

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी मतदान की गति


Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को दूसरे राउंड के मतदान प्रतिशत जारी हुए हैं। इसके तहत मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक 26.81 फीसदी मतदान हुआ है।

सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग टोंक की सूचना के अनुसार इसी तरह सुबह 11 तक निवाई विधानसभा में 24.48 प्रतिशत, टोंक 25 प्रतिशत व देवली-उनियारा विधानसभा में 24.44 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक मालपुरा में 26.81 फीसदी मतदान हो चुका है। देवली उपखंड में कड़ी बंदोबस्त के बीच चुनाव प्रक्रिया जारी है। लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। इस बार निर्वाचन आयोग की जागरूकता कारगर साबित हुई है। मतदान के प्रति की गई जागरुकता का असर पोलिंग बूथ पर देखा जा रहा है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d