Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023मतदान केंद्र है या शादी का पांडाल ?

मतदान केंद्र है या शादी का पांडाल ?

देवली के महिला मतदान केंद्र की छटा निराली, शादी के पांडाल की तरह सजाया

Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रोडवेज बस स्टैंड परिसर के पास स्थित आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पिंक थीम पर महिला मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया गया। जहां की सजावट मतदाताओं को एक बार भ्रमित कर रही है।

मतदाता यहां प्रवेश करने पर इस बात को लेकर आशंकित है कि यह पोलिंग बूथ है या शादी का पांडाल। उक्त महिला मतदान केंद्र के बाहर शादी समारोह की भांति शहनाई या गूंज रही है। महिला मतदाताओं का शहनाई बजाकर केंद्र पर स्वागत किया जा रहा है। वहीं केंद्र के बाहर स्थित पंजाब पुलिस की महिला सुरक्षाकर्मी मतदाताओं की जांच कर रही है। यहां मतदान केंद्र के लिए बनाई गई गैलरी, जो शादी समारोह की भांति है। जिसमें गैलरी में मौजूदा समय में प्री वेडिंग शूट की भांति लगने वाली फोटो भी लगाई गई है।। लेकिन यहां गैलरी में स्विप कार्यक्रम के माध्यम से किए गए मतदाता जागरूकता व बीसलपुर डैम आदि की प्रचार प्रसार की तस्वीर लगाई गई है। वहीं भीतर प्रवेश करने पर इंतजार करने के लिए सोफे भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट व महिला मतदानकर्मी भी लगाए गए हैं। समूचे मतदान केंद्र की छठा निराली है। इसी तरह महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवली में भी मतदान केंद्र को मेहंदी कलर की थीम में सजाया गया। जहां पांडाल की गैलरी मेहंदी कलर की थीम पर लगाई गई है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d